Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कड़ाके की ठंड से हाल हुआ बेहाल सभी जन परेशान अलाव की उठी मांग आठनेर मुकेश सोनी

2 min read
Text Size:

 

नगर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है इसके बावजूद भी नगर परिषद द्वारा खुले में रात गुजारने वाले लोगों के लिए अभी तक अलाव जलाना शुरू नहीं किया गया है बीती रात को अचानक ठंड बढ़ने से सभी लोग ठंड से परेशान हो गए थे नगर के अनेक लोगों ने रात में ठंड की वजह से इधर उधर से लकड़ियों का जुगाड़ कर आग जलाकर आग सेकते हुए दिखाई दिए कई लोग नगर के बाजार चौक बड़े एवं छोटे बस स्टैंड एवं मैन रोड पर भी दुकानों के खड्डे कागज एवं कुछ लकड़ियों का जुगाड़ कर अपने अपने हिसाब से आग अलाव का इंतजाम करते हुए हाथ पेर सेखते हुए दिखाई देते हैं इस संबंध में नगर के कई लोगों ने आज अध्यक्ष नगर परिषद आठनेर एवं उपाध्यक्ष महोदय से मांग की है कि ठंड को देखते हुए शाम 6:00 बजे से अलाव जलाने की व्यवस्था नगर के विभिन्न भागों में की जाए जहां पर सीमेंट की चेयर नगर परिषद द्वारा लगाई गई है जहां लोग बैठते हैं वहीं पर अलाव की व्यवस्था नगर परिषद करें जिससे लोग वहां बैठकर अपने हाथ पेर सेखे एवं उन्हें स्वयं आग जलाकर परेशान ना होना पड़े इसलिए नगर परिषद स्वयं अलाव की व्यवस्था प्रत्येक वार्ड में करें ऐसी मांग सभी जागरूक नागरिकों ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष की है

99 Views
What do you think?

Leave a Reply