वाहन दुर्घटना में हरदा के चार लोगों की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

दैनिक अनोखा तीर हरदा। हरदा के शुक्ला परिवार के चार लोगों कि वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई। ‌प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदा के गुजर बोर्डिंग क्षेत्र निवासी शुक्ला परिवार अष्टमी पूजन के लिए उत्तर प्रदेश के चांदपुर जा रहा था। इस दौरान मध्य प्रदेश के सागर जिले में राहतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरखेड़ी गांव के पास उनका चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार 5 लोगों में से चार लोगों की मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि आयशर ट्रक और कार की भिड़ंत में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आयशर ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मारी है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि परिवार हरदा से उन्नाव पैतृक गांव अष्टमी पूजन के लिए जा रहा था। हादसे में मोहित शुक्ला (40), मान्या शुक्ला (8), दक्षा शुक्ला (35), लावण्या शुक्ला की मौत हो गई। पंकज शुक्ला घायल है।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!