Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

महाविद्यालय के भूमिपूजन मे हुई जनपद अध्यक्ष की उपेक्षा

1 min read
Text Size:

टिमरनी- नगर स्थित महाविद्यालय मे नव निर्मित 6 कमरों का आज भूमिपूजन किया गया इस दौरान टिमरनी जनपद अध्यक्ष श्रीमती रजनी कलम की उपेक्षा महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई महाविद्यालय के प्राचार्य के नाम से जारी आमंत्रण पत्र क्षेत्र में वितरित किए गए हैं जिसमें भाजपा जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष का नाम है परंतु टिमरनी जनपद की अध्यक्ष श्रीमती रजनी कलम का नाम नहीं दिया गया है जिसको लेकर कॉंग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि यह भाजपा जनप्रतिनिधियों की ओछी मानसिकता है जहां एक और देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से नारी सम्मान की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर टिमरनी में शासकीय कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष का नाम नहीं होना क्या साबित करता है उस आदिवासी महिला का यही दोष है कि वह कांग्रेस समर्थित है प्रशासन एवं सत्ता के ऐसे भेदभाव पूर्ण कार्य की कांग्रेस निंदा करती है एवं यह कार्य संपूर्ण महिला समाज का अपमान है।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply