Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

जिपं उपाध्यक्ष ने शासकीय शाला का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। जिला पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत ने ग्राम की हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। जहां पर शिक्षकों ने उन्हें स्कूल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश मुकाती, बसंत नामदेव, दीपेश भायरे, सरपंच रमेश शर्मा उपस्थित थे। शिक्षकों ने शाला में बाउंड्रीवाल की मांग रखी। वहीं चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए कहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने के पश्चात गहलोत का यह ग्राम में दूसरा दौरा था, जहां उन्होंने स्कूल से संबंधित जानकारी ली। ग्राम की हायर सेकेंडरी स्कूल में 340 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं लेकिन सुविधाओं का अभाव होने से विद्यार्थियों को दिक्कत आती हैं, यहां पर इनवर्टर की व्यवस्था भी नहीं है। जिससे बिजली जाने पर विद्यार्थी गर्मी में परेशान होते हैं। शिक्षकों ने शाला में इनवर्टर बैटरी एवं प्रोजेक्टर की मांग रखी। शाला के शिक्षक एसआर माणिक ने बताया कि शासन द्वारा प्रोजेक्टर के लिए राशि दी गई है, इसके लिए विशेष कक्ष बनाया जाएगा जहां पर विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। 1 सप्ताह के भीतर शाला में प्रोजेक्टर लगाया जाएगा। साथ ही शाला में प्रवेश द्वार बनाने के की भी मांग की।
—————————-

145 Views
What do you think?

Leave a Reply