Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि भोपाल मध्य प्रदेश

भारत और इजराइल दीर्घकालीन सहयोगी : कमल पटेल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया कि इजराइल हमारा दीर्घकालीन सहयोगी रहा है। मंत्री श्री पटेल ने आज नई दिल्ली के इजराइल दूतावास में इजराइली राजदूत श्री नाओर गिलोन और प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में उन्नत कृषि के संबंध में वार्ता की। इजराइली प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि हरदा में ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस इंडो इजराइल प्रोजेक्ट’ शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री श्री पटेल ने इजराइल की उन्नत कृषि और जल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ नॉलेज शेयरिंग से प्रदेश को लाभ मिलेगा। इसके लिये मध्यप्रदेश का हरदा जिला उपयुक्त और महत्वपूर्ण क्षेत्र हो सकता है। हरदा में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इजराइली तकनीक का सहयोग मिलने से निश्चित की हरदा के साथ प्रदेश के किसानों को भी लाभ मिलेगा।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply