Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

एससी-एसटी विकास परिषद की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने के संबंध में अजाक्स जिला कार्यालय में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश मसकोले एवं जिलाध्यक्ष रामदयाल साकले की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया व प्रदेश अध्यक्ष अशोक मसकोले के निर्देशानुसार हरदा जिला, तहसील व विकासखंड स्तर पर कार्यकारिणी गठित किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। शीघ्र ही एक सप्ताह में आगामी बैठक आयोजित कर जिला व ब्लाक, तहसील के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा जाकर कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिंह ठाकुर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शिंदे, संभागीय उपाध्यक्ष जीडी दुधे, जंग बहादुर सतपाल, देवलाल गारगे, राजेश गर्गाव, सुषमा बिल्लोरे, अनीता दमाडे, हरिराम हीरे, लखनलाल सावनेर, लवकेश खंडेल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————————–

150 Views
What do you think?

Leave a Reply