अनोखा तीर, हरदा। आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाने के लिए लगातार मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बच्चे एवं शिक्षण संस्थानों में आपदा से बचाव हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट मयंक कुमार जैन एवं कंपनी कमांडर बीएस ठाकुर के निर्देशन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रक्षा राजपूत प्लाटून कमांडर एवं प्रशिक्षित टीम द्वारा आपदा के अंतर्गत भूकंप एवं बांढ़ में बचाव के तरीके, आग, सर्पदंश, वज्रपात, सडक़ दुर्घटना, रेल दुर्घटना, औद्यौगिक दुर्घटना, सर्पदंश से बचाव, दामिनी ऐप का इस्तेमाल आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं, शिक्षक तथा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक मंगलेश उल्हारे ने एसडीईआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यक्रम की प्रशंसा की।
——————
उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Text Size:
138 Views
What do you think?






