Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

गौचर भूमि को परिवर्तन कर गरीबों को पट्टे देने की मांग

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सिराली। वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत नहार जंगल क्षेत्र के वासियों ने आज वार्ड पार्षद मेराज खान के साथ तहसील आफिस पहुंचकर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि विगत 25-30 वर्षों से वह नहार जंगल में निवास कर रहे हैं, जो कि गौचर भूमि है। जिसके कारण शासन से मिलने वाली योजनाओं का हमको लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने तहसीलदार से मांग की है कि शीघ्र ही गौचर भूमि की मद परिवर्तन कर उन्हें पट्टे दिए जाएं। जिससे उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
————————–

145 Views
What do you think?

Leave a Reply