Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने वार्डो का किया भ्रमण

2 min read
Text Size:
सिराली। नवनियुक्त सिराली नगर परिषद अध्यक्ष अनीता कैलाश अग्रवाल उपाध्यक्ष श्याम लाल बुचा सहित वार्ड पार्षदों ने नगर सिराली का भ्रमण किया और लोगों की मूलभूत समस्याओं को जानी एवं कहा कि शीघ्र निराकरण होगा मालूम हो कि रविवार को नगर परिषद सिराली का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वहीं सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद एवं सीएमओ बीएल पुरबिया वार्ड क्रमांक 1 एवं 12 13 के भ्रमण पर निकले और मूलभूत समस्याओं की ग्रामीणों से जानकारी ली जिसमें पाया कि कई जगह कीचड़ से परेशानियां हो रही है जिसमें बजरी डलाई जाए साथ ही कई जगह स्ट्रीट लाइट की समस्या देखी गई तो कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की जिस पर अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा उन्होंने चर्चा में बताया कि नगर में कई प्रकार की समस्या सुनने को मिल रही है तात्कालिक तौर पर जहां कीचड़ हो रहा है वहां बजरी करण कराया जाएगा साथ ही हम सतत बारडो का भ्रमण कर नगर की समस्याओं का निराकरण करेंगे एवं नगर में शुद्ध पेयजल स्ट्रीट लाइट एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर समस्या का समाधान करेंगे साथ ही हमारे द्वारा विकास का खाका तैयार किया जा रहा है और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करेंगे इस मौके पर सीएमओ बीएल पुरबिया अध्यक्ष अनिता कैलाश अग्रवाल उपाध्यक्ष श्यामलाल बुचा वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा नारायण गुर्जर परिषद के हरि ओम गोर एवं वार्ड के लोग उपस्थित थे
342 Views
What do you think?

Leave a Reply