देवास। शहर में आए दिन हो रही वारदातों से लोगों में भय व्याप्त होता जा रहा है। पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भी बदमाशों के हौंसले बुलंद है। बायपास पर शंकरगढ़ पहाड़ी के पास पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात सामने आई है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। रविवार रात करीब 12.15 बजे बदमाश मुंह पर गमछा बांधकर बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर चालू करके खड़ा था, जबकि दो बदमाश रिवाल्वर लेकर पम्प के आफिस में घुसे। आफिस में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। लूट के बाद कुछ मिनट में बदमाश फरार हो गए। पम्प कर्मचारी मोहित ठाकुर ने बताया कि तीन बदमाश मुंह पर गमछा बांधकर बाइक से आए थे। ऑफिस के अंदर आकर हमें धमकाया। चाटे मारे और 15 से 20 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों के हाथ में रिवाल्वर थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश राजोदा गांव की तरफ फरार हुए। घटना की सूचना पेट्रोल पंप संचालक को दी। वहीं वारदात की सूचना के बाद सीएसपी विवेकसिंह मौके पर पहुंचे। विवेकसिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मिले हैं। जिससे कुछ अहम सुराग मिले हैं। बदमाशों के जाने के रास्ते को लेकर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें तीनों बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर दिया लूट की घटना को अंजाम

Text Size:
221 Views
What do you think?






