मृतक के परिवार को दी 5 हजार की अंत्येष्टि सहायता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोखरनी निवासी श्रीमती गिरिजा बाई उम्र 55 साल की 22 अगस्त को कैंसर से मृत्यु हो गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी अशोक उइके ने बताया कि सरपंच श्रीमती सावित्री भवानी सिंह व सहायक सचिव संदीप ने पीडि़त परिवार के घर जाकर मृतिका के पुत्र अनिल इरपाचे को संबल योजना जनकल्याण अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता के लिए 5 हजार रुपए की राशि नगद प्रदान कर शोक संवेदना व्यक्त की।
——————————

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!