Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

धीमी गति से चलाएं वाहन

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोविया के निर्देशन में यातायात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान के माध्यम से इन नियमों के पालन से होने वाले लाभ एवं नियम का पालन न करने से हो सकने वाले नुकसानों के बारे में वाहन चालकों एवं जन सामान्य को अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस हरदा द्वारा विभिन्न स्कूलों के बस ड्रायवरों को यातायात नियमों की जानकारी एवं बसों के चालन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।
इन नियमों का सख्ती से करें पालन
बस चलाने के दौरान चालक एवं परिचालक का वर्दी पहने होना, बसों में स्पीड गवर्नर का इस्तेमाल, फस्र्ट एड-बॉक्स का इस्तेमाल, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, पीयूसी एवं बीमा, धीमी गति से वाहन चलाने, रॉन्ग साइड से ओवरटेक न करें, अपने आगे चलने वाले वाहन से निश्चित दूरी बनाकर रखें, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, स्कूली बच्चों का परिवहन निर्धारित नियमों का संपूर्ण पालन करके ही करें। इस हेतु यातायात पुलिस की टीम द्वारा पंपलेट का वितरण भी किया गया।
————————–

108 Views
What do you think?

Leave a Reply