Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

धोती कुर्ता साफा बांध ट्रैक्टर पर तिरंगा लेकर निकलेंगे कृषि मंत्री

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। धोती कुर्ता और सर पर केसरिया साफा, ले हाथ में तिरंगा मां भारती का मान बढ़ाने कृषि मंत्री कमल पटेल निकलेंगे शहर से ट्रैक्टर चलाते। आजादी के अमृत महोत्सव को जिस प्रकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी अभियान बना दिया है, उसी श्रंखला को जहां प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग-अलग माध्यमों से लोगों को जोड़ने में लगे हुए हैं। वहीं प्रदेश के किसान नेता और स्वयं कृषक पुत्र प्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी अनूठे अंदाज में मनाते हुए जन-जन को जोड़ने का निर्णय लिया है। किसानों का नेतृत्व करने वाले प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने इस अभियान को किसानों के माध्यम से ही समूचे देश में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संदेश देने वाला बना डाला है। कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में उनके गृह जिले हरदा में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लेकर एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 14 अगस्त को हरदा जिला मुख्यालय पर विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। इस तरंगा यात्रा में जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों से किसान अपने ट्रैक्टरों पर पारंपारिक वेशभूषा धोती कुर्ता और केसरिया साफा पहन कर तिरंगा लहराते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। रैली का नेतृत्व स्वयं कृषि मंत्री कमल पटेल धोती कुर्ता और केसरिया साफा पहन कर ट्रैक्टर चलाते हुए करेंगे। यह रैली जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में एक जनसभा में तब्दील हो जाएगी। रैली के शहर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थित देश के महानायको की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान भाइयों के लिए स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया है। निश्चिती कृषि मंत्री के नेतृत्व में हरदा जिले में निकलने वाली यह विशाल किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश के किसानों को राष्ट्रभक्ति और देश की आन बान शान के प्रतीक तिरंगें का अनूठे अंदाज में संदेश प्रदान करेगी।

357 Views
What do you think?

Leave a Reply