Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Death | छिंदवाड़ा: पिकनिक मनाने गए पांढुर्णा के 2 लड़कों की डूबने से मौत, महाराष्ट्र के सालबर्डी पहुंचे थे घूमने

2 min read
Text Size:

death

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के पांढुर्णा (Pandurna) से महाराष्ट्र के सालबर्डी शिव मंदिर घूमने गए 12 दोस्तों में से 2 दोस्तों की नदी में डूबने से आकस्मिक मौत हो गई है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा फ़िलहाल युवकों की सघन खोजबीन की जा रही है लेकिन फिलहाल दोनों में से किसी भी युवक का शव अब तक नहीं मिला है। 

घटना बाबत जानकारी के अनुसार, गणेश धोंडया चव्वारें और दुर्योधन लक्ष्मण राउत अपने दोस्तों के साथ महाराष्ट्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे। वहीं इस पिकनिक के दौरान सभी दोस्त नदी में मस्ती कर रहे थे, इसी दौरान वे दोनों गहराई में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि नदी में गहराई अधिक होने से भंवर उठ रहे थे और दोनों युवक भंवर में फंस कर नदी में ही डूब गए। मौजूद लोगों ने युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इकलौता बेटा था गणेश

वहीं हादसे में डूबने वाला गणेश घर का इकलौता बेटा था। लेकिन अब ठीक रक्षा बंधन से पहले उसकी मौत से परिवार में जैसे मातम पसर गया है। आज उसकी बहन ने हमेशा के लिए अपना भाई खो दिया है। वहीं दुर्योधन राउत के घर में भी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

181 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply