Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

Shocking | MP में 39 स्कूली बच्चों को एक ही सिरिंज से लगाया गया कोविड-19 रोधी टीका, प्राथमिकी दर्ज

2 min read
Text Size:

 

सागर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर एक ही सीरिंज से 39 स्कूली बच्चों (School Students) को कोविड-19 (COVID-19 Vaccine) रोधी टीका लगाने मामला सामने आया है। पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुछ बच्चों के माता-पिता ने बुधवार को इस व्यक्ति को बच्चों को टीका लगाने के लिए एक ही सिरिंज का उपयोग करते हुए देखा और इस घोर लापरवाही पर विरोध जताया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां जैन हायर सेकेंडरी स्कूल (Jain Higher Secondary School) में एक महा टीकाकरण अभियान के दौरान हुई। घटना के बाद जितेंद्र अहिरवार के तौर पर पहचाने जाने वाले वैक्सीनेटर के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि ये 15 से अधिक उम्र के नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चे थे। अभिभावकों के विरोध के बाद सागर के प्रभारी जिलाधिकारी क्षितिज सिंघल ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ डी के गोस्वामी को मामले की जांच के लिए भेजा।

अधिकारी ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने गोस्वामी को बताया कि अहिरवार ने कथित तौर पर एक ही सीरिंज से 39 बच्चों को टीका लगा दिया। अभिभावकों के विरोध के बाद अहिरवार मौके से फरार हो गया। सीएमएचओ ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो वह वहां नहीं मिला। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। गोपाल गंज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अहिरवार के तहत भादंसं की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

सिंघल ने बताया कि सीएमएचओ की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने संभागीय आयुक्त को विभागीय जांच कर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राकेश रोशन के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी 39 बच्चों की जांच की है। इनमें से 19 बच्चों की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है जबकि शेष बच्चों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। (एजेंसी)

140 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply