Skip to content
Sunday, 18 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Pakistan Floods | पाकिस्तान में वर्षा एवं बाढ़ के कारण अब तक 304 लोगों की मौत

1 min read
Text Size:

The situation worsened due to heavy rains in Pakistan, the ancestral houses of actors Raj Kapoor and Dilip Kumar were also damaged

File Photo

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में पांच हफ्ते से अधिक समय में मानसूनी बारिश एवं आकस्मिक बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 तक पहुंच गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मध्य जून से ही बाढ़ के कारण नदियां उफान पर हैं और कई राजमार्ग एवं पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके साथ ही करीब 9000 मकान या तो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 99 लोगों की जान चली गयी। सिंध प्रांत में 70 लोगों की ऐसी घटनाओं में मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी 61 लोगों की मौत हो गयी जबकि पूर्वी पंजाब प्रांत में 60 लोगों की जान चली गयी। (एजेंसी)

125 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply