Skip to content
Sunday, 18 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Shootout in Chicago | शिकागो में अंतिम संस्कार में हुई गोलीबारी, तीन लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

1 min read
Text Size:

Gun Shootout

File Photo

शिकागो (अमेरिका): शिकागो के एक गिरजाघर के बाहर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हुए तीन लोगों पर एक हमलावर ने गोलियां चला दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिकागो पुलिस के अनुसार, तीनों पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति ठीक है।  

‘द सन-टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर लगभग ढाई बजे एक व्यक्ति कार से पहुंचा और अंतिम संस्कार में उपस्थित लोगों के एक समूह पर गोलियां चला दीं। ये लोग शिकागो में साउथ साइड के रोसलैंड में यूनिवर्सल कम्युनिटी मिशनरी बैपटिस्ट गिरजाघर के बाहर तस्वीर ले रहे थे।  

यह भी पढ़ें

हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें 20 वर्षीय व्यक्ति को पेट में, 37 वर्षीय व्यक्ति को जांघ में और 25 वर्षीय व्यक्ति को पीठ में गोली लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी करीम हाउस ने अखबार को बताया कि वह अपने चचेरे भाई माइक नैश के अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे थे। हाउस ने कहा कि नैश एक हिंसा विरोधी कार्यकर्ता थे, जिसकी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। गोलीबारी के मामले में तुरंत कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। (एजेंसी)

138 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply