Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

दो मंत्रियों की कमरा बंद बैठक से प्रदेश की राजनीति में हलचल

2 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर। आज भारत सरकार के ओर मध्यप्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के बीच हुई कमरा बंद बैठक ने राजनैतिक चर्चाओं का बजार एक बार फिर गर्म कर दिया है। हाल ही में ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बीच ग्वालियर में बंद कमरे में आधे घंटे मुलाकात हुई है।

प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर यह मुलाकात हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव में ग्वालियर के महापौर के नाम के चयन को लेकर भी चर्चा हुई है। यह भी माना जा रहा है कि एमपी के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर भी दोनों के बीच मंथन हुआ।

ग्वालियर से सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों की चर्चा को ज्योतिरादित्य सिंधिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर देखा जा रहा है। कल मध्य प्रदेश में बीजेपी की दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया गया और इन दोनों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्थान मिला है जो उनके मध्य प्रदेश के बढ़ते प्रभाव को अंकित कर रहा है।

माना जा रहा है कि चंबल के इन दो नेताओं की बंद कमरे में हुई चर्चा में उस मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई है। सूत्र का कहना है कि बंद कमरे में हुई आधे घंटे की इस चर्चा में कई अहम मुद्दों पर भी मंथन किया गया ।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply