Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

हंडिया थाना क्षेत्र के सोनतलाई में बुजुर्ग ने की आत्महत्या

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के सोनतलाई गांव में 65 साल के एक बुजुर्ग ने शनिवार दोपहर अपने घर में आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक मंशाराम ओसले (65) अपने दो बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। शनिवार सुबह घर के सभी लोग मजदूरी के लिए गए थे, जिसमें मंशाराम भी शामिल थे। दोपहर से पहले मंशाराम घर लौट आए। जब उनके बेटे दोपहर में खाना खाने लौटे तो दरवाजा बंद मिला। अंदर से जवाब न मिलने पर घर के कबेलू हटाकर देखा तो पिता अंदर अचेत अवस्था में मिले। दरवाजा तोड़कर अंदर गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply