अनोखा तीर, हरदा। आगामी संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु हरदा जिले की अंडर-22 बालक क्रिकेट टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया 18 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। हरदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हेमंत गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले की विभिन्न तहसीलों हरदा, टिमरनी, खिरकिया, रहटगांव और सिराली के पात्र खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2004 को या उसके बाद हुआ है, वे अंडर-22 बालक क्रिकेट टीम के चयन हेतु 18 अक्टूबर 2026 को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड, हरदा में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ियों का पंजीयन प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। हरदा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
अंडर-22 बालक क्रिकेट टीम का चयन आज






