Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

इंदिरा कॉलोनी में नवरात्रि उत्सव की धूम

1 min read
08 2 3
Text Size:

-आरती के बाद महिलाएं और बालिकाएं कर रहीं गरबा

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के रहटगांव रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में नवरात्रि उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां माता रानी की सेवा में श्रद्धालु तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। नवरात्रि के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शाम को आरती में श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं, रात्रि आरती के बाद महिलाएं और बालिकाएं माता रानी के भजनों पर गरबा प्रस्तुत कर रही हैं। गरबा के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। कॉलोनी के श्रद्धालु मिलकर नवरात्रि उत्सव में भागीदारी निभा रहे हैं। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply