Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

महर्षि ज्ञानपीठ के खिलाड़ियों का खो-खो प्रतियोगिता में चयन

2 min read
14 3 6
Text Size:

-ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बनाया प्रथम स्थान  

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-19 बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय के आठ खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में चेतन गौर, हर्ष, ध्रुव, नैतिक, रेहान, प्रदीप, अरुश एवं इशांत शामिल हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, खेल कौशल और टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
नियमित अभ्यास और मेहनत से मिलेगी सफलता
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक नितिन रामकुचे ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं और खेल के प्रति पूरी लगन एवं मेहनत दिखा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि खिलाड़ी इसी तरह अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ते रहे, तो वे निश्चित रूप से राय स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचने में सफल होंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने तथा अपनी खेल प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया।
पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ रहे महर्षि ज्ञानपीठ के विद्यार्थी
संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने सभी चयनित खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि महर्षि ज्ञानपीठ के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर प्रगति कर रहे हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और अनुशासित बन सकें। खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग, संघर्ष करने की भावना और लक्ष्य प्राप्त करने का जबा विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महर्षि ज्ञानपीठ के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा जिला स्तर से आगे बढ़कर राय स्तर पर विद्यालय और हरदा का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply