Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय और पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वार्ध का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 29 सितंबर 2026 को होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र 15 सितंबर तक लिए जाएंगे, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 सितंबर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 18 सितंबर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। नगरीय निकायों में मतदान 29 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से होगी। पंचायतों में मतदान 29 सितंबर को सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिए मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र पर ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की विकास खंड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों और पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा 5 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10.30 बजे से की जाएगी।
जिले की कुल 60 ग्राम पंचायतों में होगा निर्वाचन
डिप्टी कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्वेता बम्होरे ने बताया कि जिले की कुल 60 ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन होगा। इनमें हरदा जनपद पंचायत की 7, खिरकिया की 19 और टिमरनी की 34 ग्राम पंचायतें शामिल है। इन सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है जो कि निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी। इस दौरान हरदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खामापड़वा, नयापुरा, छिड़गांव, रिजगांव, पांचातलाई, मोहनपुर और गहाल, खिरकिया जनपद पंचायत की मोरगढ़ी, छुरीखाल, हसनपुरा, चिकलपाट, सांवरी, जामन्याखुर्द, जूनापानी मकड़ाई, मकड़ाई, पटाल्दा, जामुखो, आमाखाल, खुदिया, पीपल्या खुदिया, गोमगांव, धनकार, महेन्द्रगांव, बावड़िया नवीन, जिनवानिया और नहालीकला तथा टिमरनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कपासी, गुल्लास, बोरी, कचनार, राजाबरारी, सिरकम्बा, तजपुरा, नयागांव, गाड़ामोड़कला, करताना, नौसर, पोखरनी, मनियाखेड़ी, भादूगांव, खमगांव, चंद्रखाल, गाड़ामोड़खुर्द, आलमपुर, बड़झिरी, बिच्छापुर, छिदगांवतमोली, गोंदागांवखुर्द, सोहागपुर, चारखेड़ा, टेमरूबहार, कायदा, धौलपुरकला, गोदड़ी, कुही ग्वाड़ी, बांसपानी, बंशीपुरा, बोरपानी, पाटियाकुआ और लोधीढाना ग्राम पंचायत में उप निर्वाचन होगा।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply