Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

ग्राम कुसिया में ऑल इंडिया स्केटिंग यात्रा का स्वागत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हंडिया। झारखंड के कोडरमा निवासी अजय विश्वकर्मा द्वारा निकाली जा रही ऑल इंडिया स्केटिंग यात्रा का हरदा जिले की हंडिया तहसील के ग्राम कुसिया में सरपंच वीरेंद्र सारन एवं युवा साथियों द्वारा स्वागत किया गया। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही ने बताया कि अजय विश्वकर्मा 12 ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा पर हैं। अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूर्ण हो चुके हैं और उनकी यात्रा बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की ओर जारी है। उनकी यात्रा का आज हरदा में 369 वां दिन है। तिरंगा के साथ धर्म का प्रचार उनका यह संकल्प, आस्था और साहसपूर्ण प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर मनीष, अरुण, गगन, गोविंद, धर्मेंद्र, विनय, मोहन, हरिप्रसाद कीर, गंगाराम, जितेंद्र आदि युवा साथियों ने उनकी उज्ज्वल एवं सफल यात्रा की मंगलकामना की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply