Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर जताई श्रद्धा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों का अनुसरण कर जीवन में ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का पुष्प अर्पित कर सम्मान किया तथा गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में गुरु की शिक्षा और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply