Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

श्रम प्रहरी अभियान से जुड़ें…

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-बाल श्रम मुक्त मध्यप्रदेश बनाने में निभाएं भागीदारी
अनोखा तीर, हरदा। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा, बाल श्रम उन्मूलन एवं सुरक्षित कार्यस्थलों के निर्माण के उद्देश्य से श्रम प्रहरी अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से श्रमिक हितों की रक्षा तथा श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के तहत नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई अपंजीकृत कारखाना, अवैध औद्योगिक इकाई, असुरक्षित कार्यस्थल अथवा बाल श्रम से संबंधित कोई मामला दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तत्काल श्रम विभाग को दें। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभाग द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। श्रम विभाग ने बताया कि श्रम प्रहरी केवल सूचना देने वाला नागरिक नहीं, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी एक जिम्मेदार नागरिक है। जो भी व्यक्ति श्रमिकों की सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थलों और श्रमिक अधिकारों के प्रति जागरूक है तथा बाल श्रम के विरुद्ध है, वह इस अभियान से जुड़ सकता है। अभियान का विशेष फोकस बाल श्रम उन्मूलन पर भी है। किसी भी निर्माण स्थल, औद्योगिक इकाई या अन्य कार्यस्थल पर बाल श्रमिक कार्य करते दिखाई दें तो इसकी सूचना दें, ताकि संबंधित बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य से जोड़ा जा सके। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply