15 मिनट की झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे

अनोखा तीर, सोडलपुर। 8 दिन बाद गुरुवार दोपहर करीब 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से सोडलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया। लगातार उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं बारिश नहीं होने से चिंतित किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। पिछले आठ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण सोयाबीन, मक्का और धान की फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी। ऐसे में समय पर हुई बारिश से फसलों को नई ऊर्जा मिली और किसानों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी का असर कम हो गया। किसानों को अब आगे भी अच्छी बारिश की उम्मीद है, ताकि खरीफ फसलों की बढ़वार बेहतर हो सके। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

0 Views

Leave a Reply