दो आरोपियों को छह माह के लिए किया जिलाबदर

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दो आरोपियों को छह माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, सूरज पिता मिश्रीलाल जाट निवासी ग्राम सोनतलाई, थाना हंडिया तथा राजेश पिता गोविंदराम सारन निवासी ग्राम मांदला, थाना छीपाबड़ को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। जिलाबदर की अवधि के दौरान दोनों आरोपी हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

0 Views

Leave a Reply