अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली 11 अक्टूबर को सागर में  

अनोखा तीर, हरदा। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा। सेना द्वारा 1 से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 12 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता सहित भर्ती की आगामी प्रक्रियाओं में शामिल हो सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 14 जुलाई को उनकी ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। यह भर्ती रैली मध्यप्रदेश के अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा सहित 15 जिलों के चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर प्रवेश पत्र में अंकित समय के अनुसार रैली स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। भर्ती रैली में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ भर्ती अधिसूचना में उल्लेखित सभी आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा इंटरनेट सुविधा युक्त स्मार्टफोन साथ लाना अनिवार्य होगा।

0 Views

Leave a Reply