अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के ग्राम ऊडा में ग्रामीण खेलों और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 जुलाई (शनिवार) को विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता ग्राम ऊडा स्थित कालू बाबा ग्राउंड पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 9 हजार रुपये, द्वितीय 7 हजार रुपये, तृतीय 5 हजार रुपये, चतुर्थ 4 हजार रुपये, पंचम 3 हजार रुपये, षष्ठम 2 हजार रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता के आयोजक जगदीश पटेल (ऊडा) हैं। विजय जेवल्या ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित करना और युवाओं को अपनी पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता

0 Views


