30 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार हरदा डिग्री कॉलेज एवं हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में गुरुवार को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिलाषा सिहल ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह परिहार, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कपिल कुमार दुबे तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की अगली कड़ी में 16 जुलाई को रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 17 जुलाई को नशा मुक्ति जनजागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान एवं लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा 21 जुलाई को नशा मुक्ति विषय पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

0 Views



