अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा देवगौरी सीड्स, बूंदड़ा (हरदा) का कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया गया। कंपनी की ओर से कृष्ण कुमार पटेल ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक तरीके से उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का विकास, अधिक उपज देने वाले, रोग-प्रतिरोधी एवं बेहतर गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन, परीक्षण, प्रोसेसिंग, पैकिंग तथा विपणन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर, अकाउंटेंट एवं सोशल मीडिया मैनेजर पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए।
0 Views




