–राज्यसभा सांसद माया नारोलिया होंगी शामिल, वीर तेजाजी ध्वज यात्रा पर होगी चर्चा
अनोखा तीर, हरदा। श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज विकास समिति शुक्रवार को दोपहर 3 बजे हंडिया स्थित कर्माबाई मुक्तिधाम आश्रम में पौधरोपण अभियान और समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, पूर्व मंत्री कमल पटेल और वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण गौरा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान अतिथियों के हाथों 51 पौधों का रोपण किया जाएगा। समिति का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में राजस्थान के खरनाल तक प्रस्तावित वीर तेजाजी महाराज ध्वज यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवा सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी मंथन होगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आज कर्माबाई मुक्तिधाम आश्रम में जाट समाज का पौधरोपण अभियान

0 Views


