प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ किसानों का चक्काजाम

अनोखा तीर, हरदा। आम किसान यूनियन द्वारा मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी, खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने तथा फसल बीमा की मांगों को लेकर इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह से जारी चक्काजाम देर रात करीब 12 बजे स्थगित कर दिया गया। आंदोलन के दौरान किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा की। प्रशासन ने किसानों की मांगों को कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। आम किसान यूनियन के सदस्य दिनेश लेगा ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद नेशनल हाईवे-47 पर जारी अनिश्चितकालीन चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। करीब 12 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे आंदोलन समाप्त होने के बाद पुन: सुचारु कर दिया गया। इस आंदोलन को जिले के विभिन्न गांवों के किसानों का समर्थन मिला। चक्काजाम इंदौर-नागपुर फोरलेन पर आयोजित किया गया था

2 Views

Leave a Reply