Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सारथी ऐप का सजीव प्रसारण

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किसान सारथी ऐप की जानकारी का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने किसानों को ऐप की उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान सारथी ऐप के माध्यम से फसलों से संबंधित पोषक तत्व प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। किसान अपनी समस्या ऐप पर दर्ज कर कृषि विशेषज्ञों से सीधे समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. मुरे ने जिले के किसानों से गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसान सारथी ऐप डाउनलोड कर पंजीयन कराने और अपनी समस्याएं दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त करने की अपील की

0 Views
What do you think?

Leave a Reply