अनोखा तीर, हरदा। कोष एवं लेखा संचालनालय द्वारा आईएफएमआईएस पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए 16 और 17 जुलाई 2026 को जिला कोषालय हरदा में दो दिवसीय आईएफएमआईएस केयर्स कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी रूम सिंह डुडवे ने बताया कि शासकीय वित्तीय संव्यवहारों को सुचारू बनाने तथा आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर में आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। शिविर हरदा कोषालय के अंतर्गत आने वाले सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा लेखापालों से समय-सीमा में अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की गई है।
हरदा कोषालय में दो दिवसीय आईएफएमआईएस केयर्स कैम्प

0 Views

