आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा

-31 जुलाई तक शत-प्रतिशत एमआईएस एंट्री के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसफ ने ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकासखंडवार लक्ष्य प्राप्ति, स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज, ई-केवाईसी, आजीविका रजिस्टर तथा मिशन से जुड़े एप एवं पोर्टल पर प्रविष्टियों की समीक्षा की गई। सीईओ ने सभी विकासखंड प्रबंधकों को 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत एमआईएस एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकों से समन्वय बढ़ाकर अधिक से अधिक बैंक लिंकेज प्रकरण जमा कराने तथा आने वाली समस्याओं की जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे

0 Views

Leave a Reply