अनोखा तीर, हरदा। हनीफाबाद स्कूल में बुधवार को छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुई छात्रा प्रियांशी का हाल जानने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्रा से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान डॉक्टरों से उपचार की प्रगति की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार और हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
0 Views



