मिलावटखोरों के खिलाफ ग्राहक पंचायत की जागरूकता रैली, सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, हरदा के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। घंटाघर चौक से शुरू हुई रैली के माध्यम से लोगों को मिलावट से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संगठन के सदस्य एवं विभिन्न समाजों के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply