अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के नवप्रवेशी एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। उपप्राचार्य संजय भार्गव ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं पूर्व जिला संगठक जगदीश गौर, कार्यक्रम अधिकारी हर्षा जायसवाल सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान विद्यार्थियों से नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
एनएसएस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

0 Views


