अनोखा तीर, हरदा। मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी रहा। संगठन का आरोप है कि शासन-प्रशासन ने अब तक किसानों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते किसान संघ ने आंदोलन को जिला स्तर से संभाग स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है। संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि जल्द ही संभाग मुख्यालय पर कमिश्नर का घेराव किया जाएगा। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
0 Views


