हंडिया में 17 जुलाई को जाट समाज का पौधरोपण अभियान

-तेजाजी ध्वज यात्रा की बनेगी रूपरेखा

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया स्थित कर्माबाई मुक्तिधाम आश्रम में 17 जुलाई को श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज विकास समिति की ओर से पौधरोपण एवं समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल एवं लक्ष्मीनारायण गौरा शामिल होंगे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुक्तिधाम परिसर में आम, जाम और जामुन के 51 पौधे लगाए जाएंगे। मंगलवार को जाट छात्रावास में समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सिरोही की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राजस्थान के खरनाल तक निकाली जाने वाली वीर तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि यह ध्वज यात्रा का आठवां वर्ष होगा और इसकी विस्तृत योजना 17 जुलाई की बैठक में अंतिम रूप से तय की जाएगी। समिति सचिव रामनिवास घासल, कर्माबाई आश्रम संस्था अध्यक्ष भागीरथ डूडी एवं जाट समाज युवा अध्यक्ष दीपक गारू ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। बैठक में समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया जाएगा।

2 Views

Leave a Reply