अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा भारत सरकार की नमस्ते (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) योजना के तहत सफाई मित्रों के सम्मान एवं जागरूकता के उद्देश्य से नगर पालिका कार्यालय परिसर में ‘नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीवर, सेप्टिक टैंक एवं कचरा संग्रहण कार्य से जुड़े सफाई मित्रों को योजना की जानकारी दी गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन बाथम, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल एवं पार्षद संदीप पाराशर ने शहरी स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई मित्रों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर सेप्टिक टैंक खाली करने का कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण भी वितरित किए गए। साथ ही सभी ने स्वच्छ हरदा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी विवेक दुबे, स्वच्छता प्रभारी दीपक सोनाली, मुख्य दरोगा उपेंद्र कलोसिया, पहल संस्था से नवीन कुशवाह, अमित माहुले, नवीन परमार, रंजीत मालवीय एवं अनूप पाचोरे उपस्थित रहे।
‘नमस्ते दिवस पर सफाई मित्रों का सम्मान, सुरक्षा उपकरण वितरित

0 Views




