सर्वब्राह्मण समाज संगठन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई

 


-नवदायित्वधारियों का सम्मान कर पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ
अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन की बैठक रविवार देर शाम मां रेवा गार्डन में आयोजित हुई। बैठक के बाद सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। मुख्य अतिथि पत्रकार कल्याण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी तथा विशेष अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष योगमाया शर्मा और पत्रकार कल्याण परिषद के संरक्षक महेश तिवारी रहे। बैठक की शुरुआत संगठन के कोषाध्यक्ष गजानंद डाले ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर की। अध्यक्ष सुनील तिवारी ने मुख्य कार्यकारिणी, युवा इकाई और महिला इकाई का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। मुख्य अतिथि वेदांती त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में संगठनात्मक एकता के साथ अपने ब्राह्मणणत्व की पहचान बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान संयोजक नितेश बादर, महामंत्री उत्तम तेनगुरिया, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया और सचिव अदिति गुरु ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में उपाध्यक्ष संदीप स्वामी ने आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष योगमाया शर्मा का परशुराम प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। योगमाया शर्मा ने कहा कि वरिष्ठों का मार्गदर्शन, सहयोग और शुभेच्छाएं बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने देशहित, समाजहित और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पत्रकार कल्याण परिषद के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया का भी पुष्पहार एवं परशुराम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सार्थक प्रयास आवश्यक हैं और संगठन इस दिशा में निरंतर कार्य करेगा। कार्यक्रम में सुधा पुरोहित, अश्लेषा शुक्ला, कल्पना काशिव, पूजा शर्मा, प्रशांत शर्मा, गुड्डू शर्मा, अतुल शुक्ला, शशिभूषण जोशी, प्रहर्ष डाले, विनोद मलतारे, सचिन राजवैद्य, नीरज राजवैद्य, आकाश तिवारी, नवीन शर्मा, संदीप पुरोहित, गोपाल शुक्ला, अरुण तिवारी, शुभम वशिष्ठ सहित समाजजन उपस्थित रहे।
पौधारोपण अभियान की शुरुआत
सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा प्रतिवर्ष वर्षाकाल में पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। रविवार को मुख्य अतिथि वेदांती त्रिपाठी, विशेष अतिथि योगमाया शर्मा, महेश तिवारी एवं संगठन पदाधिकारियों ने बादर वाटिका में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। संगठन के दीपक जोशी ने सपत्नीक विवाह वर्षगांठ के अवसर पर पौधा लगाया। संयोजक नितेश बादर ने पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए बताया कि अतिथियों ने मंत्रोच्चार के साथ 11 पौधे रोपे।

0 Views

Leave a Reply