अवैध शराब के विक्रय व संग्रहण पर 12 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम खुदिया, जूनापानी, रिछाड़िया, घोड़ापाट, जामन्याखुर्द, कालकहु, कुम्भीखेड़ा, सुंदरपानी, करताना, गोगिया एवं आदमपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, 62 पाव देशी प्लेन शराब तथा 460 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त किए गए सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 52 हजार 712 रुपये बताया गया।

0 Views

Leave a Reply