मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, रहटगांव। भारतीय किसान संघ द्वारा बुधवार को रहटगांव तहसील में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार देवशंकर धुर्वे को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खरीदी की शीघ्र घोषणा कर 100 प्रतिशत खरीदी किए जाने तथा मूंग की खरीदी 5 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की सोयाबीन फसल का बीमा किसानों के खातों में शीघ्र जमा कराने तथा डीएमओ खाद वितरण गोदाम के लिए रहटगांव में जल्द स्थान उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। भारतीय किसान संघ ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। तहसीलदार देवशंकर धुर्वे ने बताया कि भारतीय किसान संघ द्वारा विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया है। तहसील स्तर के मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा शासन स्तर के विषय वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किए जाएंगे। भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव के तहसील मंत्री सियाराम गौर ने बताया कि यदि 3 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 4 जुलाई को जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

4 Views

Leave a Reply