अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून के बाद भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं इंटरनेट के माध्यम से अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केंद्रों एवं किसी भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया द्वितीय राउंड (अपग्रेड राउंड) के बाद आगामी राउंड के लिए 19 जुलाई से पुन: प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चयन सूची 8 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 11 जुलाई तक संबंधित संस्था में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन उपरांत प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई हरदा में स्थापित हेल्प डेस्क पर प्रात: 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9329192910 एवं 7879295044 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थी अब भी कर सकते हैं आवेदन

0 Views




