–तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र पर मिल रही 78 हजार रुपये की सब्सिडी
अनोखा तीर, हरदा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक किलोवॉट सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवॉट सोलर संयंत्र लगाने पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के सोलर संयंत्र की स्थापना पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। उप महाप्रबंधक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी हरदा ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना का शुभारंभ 13 फरवरी 2024 को हुआ था। योजना का लाभ लेने के लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट, उपाय एप, व्हाट्सएप चैटबॉट तथा टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उप महाप्रबंधक ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी प्राप्त हो, इसके लिए वेंडर एवं उपभोक्ता दोनों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बैंक खाते, आधार कार्ड तथा बिजली बिल में दर्ज नाम एक समान हों। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऑनलाइन पंजीयन के बाद विद्युत वितरण कंपनी के पंजीकृत अधिकृत वेंडर से ही सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना चाहिए। योजना के अंतर्गत सौर संयंत्रों में केवल स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं।
पीएम सूर्य घर योजना…

0 Views

