अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर अपहृत बालक की शीघ्र तलाश के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 438/2026, धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को चंद घंटों के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसकी माता सीमा पति ओंकार के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरदा पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक दीपक जाट तथा आरक्षक प्रदीप मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।
0 Views



