अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब हरदा सिटी द्वारा नगर के नेत्र चिकित्सक डॉ. बद्रीप्रसाद दोगने एवं दंत चिकित्सक डॉ. दीपक सेजपाल का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मानव जीवन में ईश्वर के बाद चिकित्सकों का सर्वाधिक महत्व है। ईश्वर जीवन देता है और चिकित्सक उस जीवन की सुरक्षा करता है। 1 जुलाई का यह दिन चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए किए गए अथक प्रयासों, निस्वार्थ समर्पण और समाज के प्रति उनकी अमूल्य सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में लायंस क्लब हरदा सिटी की ओर से समस्त चिकित्सक बंधुओं को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सुनील बागरे, सुनीता बागरे, लायंस क्लब हरदा सिटी के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ विश्वास, सचिव नवीन राठौर, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन शुभम बंसल, रीजनल चेयरपर्सन डॉ. शिरीष अग्रवाल, अंजू भायरे, संतोष गुर्जर, उत्तम सिंह चौहान, मुकेश गहलोत, पंकज शर्मा, अमित तोषणीवाल, योगेश दुबे, दिनेश गुर्जर, रामशंकर मुकाती, किशोर दास, मनोहर अग्रवाल, सावित्री विश्वास, मनीष सोनी एवं अनिरुद्ध काशिव उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लायंस क्लब हरदा सिटी ने किया चिकित्सकों का सम्मान

0 Views


